मन को शांत करने के सरल और प्रभावी उपाय जानकार आप अपने दिमाग और मन को शांत कर सकते हैं इस संदर्भ में यह जानकारी आपके मन को शांत करने में आपके काम आ सकती है। हमारे जीवन में कई तरह के काम होते है जो हमारे मन में चलते हैं और इतनी सारी अलग अलग सोच के चलते मन में उथल पुथल चलती रहती है।
विभिन्न तरह की सोच के कारण हमारे मन ने चल रही हलचल टेंशन का कारण बन जाती है लेकिन यदि हम अपने मन को शांत करने के लिए कला को समझ लें तो हमारा जीवन काफी आसान हो सकता है और जीवन की सभी तरह की टेंशन खत्म हो सकती है।
मन को शांत कैसे करें
भागदौड़ भरी लाइफ में सभी को मन को शांत करने की जरूरत है जैसा कि आप जानते हैं मन शांत होता है सभी काम आसानी से हो जाते हैं और मानसिक रूप से हम स्वस्थ रहते हैं लेकिन यदि मन अशांत होता है तो आपको कई तरह की मानसिक बीमारियों घेर लेती है। आज के भागदौड़ भरे जीवन में मन को शांत रखना एक चुनौती बन गया है। यहां कुछ सरल उपाय दिए गए हैं जो आपके मन को शांत करने में मदद करेंगे:
1. ध्यान (Meditation)
आध्यात्म में बताया गया है कि ध्यान लगाना एक ऐसी कला है जिसके माध्यम से हम अपने मन को शांत कर सकते हैं और हर कठिन से कठिन काम को आसानी से कर सकते हैं। रोज़ाना 10-15 मिनट का ध्यान करें।
यह आपके विचारों को शांत करता है और आंतरिक शांति प्रदान करता है। हो सकता है शुरुआत में आपको इसका असर कम दिखे लेकिन जब आप इसकी प्रैक्टिस करेंगे तो आप इसके सकारात्मक रिजल्ट देख सकते हैं। यदि आप शुरुआत कर रहे हैं, तो गाइडेड मेडिटेशन से शुरुआत करें।
2. सांसों पर ध्यान केंद्रित करें (Deep Breathing)
ध्यान केंद्र करने का यह एक भी बेहद ही कारगर तरीका है इस तरीके का इस्तेमाल करना मेडिटेशन का एक अच्छा उदाहरण है। इस तरीके को अपनाने के लिए आप किसी शांत स्थान पर बैठकर इसे कर सकते हैं। इस को करने के लिए गहरी और धीमी सांस लें। 4 सेकंड तक सांस अंदर लें, 4 सेकंड रोकें और 4 सेकंड तक छोड़ें। इस प्रक्रिया को आप लगातार करें इससे आपका मन शांत होगा और श्वास संबंधित बीमारी भी खत्म होती है। यह तकनीक तुरंत तनाव को कम करती है। तनाव के अलावा यदि आप नर्वस फील कर रहे हैं तो इस तरीके से खुद को नॉर्मल स्थिति में तुरंत ला सकते हैं।
3. योग और व्यायाम करें
योग करना शारीरिक और मानसिक स्थिति को ठीक करने के लिए बेहद ही कारगर है। रोजाना योग करना आपके मन को शांत करता ही है साथ ही शारीरिक बीमारियों व विकारों को भी दूर करता है। योगासन, विशेष रूप से शवासन, बालासन और ध्यानासन, मन को शांत करने में सहायक हैं। इसके अतिरिक्त नियमित व्यायाम जैसे टहलना, दौड़ना, या कोई हल्का खेल खेलना तनाव को कम करता है। इसे आप रोजाना हैबिट में जोड़ सकते हैं।
4. प्रकृति के साथ समय बिताएं
यदि आपका मन अशांत रहता है और दिन भर की टेंशन से आपके रातों की नींद उड़ गई है तो समय आ गया है कि आप अब कुछ समय इन सभी से दूर कर अपने आप को प्रकृति के हवाले करें। इसके लिए आप अपने आसपास किसी ऐसे माहौल में जाएं जहां का माहौल एकदम प्राकृतिक हो और जहां पेड़, पौधे, पहाड़ आदि हो। इसके अलावा यदि आपके आसपास कोई पार्क है तो आप कुछ समय वहां भी व्यतीत कर सकते हैं। सुबह की ठंडी हवा में सांस लें और सूरज की पहली किरणों का आनंद लें। इससे आपके मन को शांति मिलती है।
5. सकारात्मक सोच विकसित करें
अक्सर ज्यादातर लोग नकारात्मक विचारों से घिरे होते हैं, लोगों के मन हमेशा ही नकारात्मक चीजें पहले आती है और इसी कारण से हमारे आसपास का माहौल भी नकारात्मक होता है लेकिन अपने मन को शांत करने के लिए आपको सकारात्मक विचारों पर फोकस करना होगा और इसकी आदत आप डालना शुरू करें। नकारात्मक विचारों को पहचानें और उन्हें सकारात्मक सोच से बदलें।
प्रेरणादायक किताबें पढ़ें या मोटिवेशनल वीडियो देखें। नेगेटिव लोगों और नेगेटिव बातों को इगनोर करना शुरू करें इससे आपको एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और इससे आपके मन को शांति भी मिलती है।
6. मनपसंद संगीत सुनें
म्यूजिक सुनना कहीं कहीं हमारे मन को शांत करने का एक शानदार तरीका हो सकता है। लेकिन यहां हम सॉफ्ट म्यूजिक की बात कर रहे हैं जो सकून प्रदान करे। इसके लिए शांत और सुकूनदायक संगीत सुनें। आप मन को शांत करने वाले म्यूजिक को सर्च कर सकते हैं और उसका एक कलेक्शन बना ले इसके बाद प्लेलिस्ट को आराम के समय सुन सकते हैं। ध्यान संगीत या प्राकृतिक ध्वनियों (जैसे बारिश की आवाज) को आप सुन सकते हैं और इस तरह के म्यूजिक का आनंद लें सकते हैं।
7. अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें
मन को शांत रखने के लिए आपकी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाएं इसमें सभी जरूरी कामों को बिना टाले करने की आदत बनाएं इससे आपको किसी तरह का तनाव नहीं रहेगा। इसके अलावा अपनी दिनचर्या में समय पर सोना और जागना महत्वपूर्ण है। अपने सभी जरूरी कामों समय पर करने आदत बना लें और हो सके तो जरूरी कामों की लिस्ट बना लें अपने कार्यों को प्राथमिकता दें और अनावश्यक कामों से बचें।
8. अपनी भावनाओं को लिखें
कई बार ऐसा होता है जब हम अपनी दिल की बात किसी को कह नहीं पाते हैं इससे मन के अंदर उथल पुथल मचती है। जैसे ऑफिस में कभी बिना गलती के आपका मैनेजर या बॉस आपको डाट फटकार लगा देते हैं लेकिन आप अपनी सफाई में कुछ नहीं कह पाते हैं ऐसे में आप अपनी भड़ास निकालने में असमर्थ होते हैं और ये कहीं न कहीं आपके मन को अशांत करता है। जो भी परेशान कर रहा है उसको यदि आप कुछ कह नहीं सकते तो अपनी दिल की बात को डायरी में लिखे। लिखने से मन हल्का महसूस होता है और समस्या को स्पष्ट रूप से देखने में मदद मिलती है।
9. परिवार और दोस्तों से बात करें
कई बार तनाव इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि हम अपनी दिल की बातों को किसी से कह नहीं पाते हैं और अकेला महसूस करने लगते हैं। ऐसे में आपको अपने जीवन में ऐसे कुछ रिश्तेदार या दोस्त बना लेना चाहिए जिनसे आप अपने दिल की बातों को कह सके और वह व्यक्ति आपकी बातों को समझे भी। अपने दिल की बात किसी करीबी से साझा करें। अपनों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलती है और आपका मन हल्का भी होता है।
10. प्रार्थना और भक्ति में समय दें
प्रार्थना और भक्ति में मन को शांत करने वाली शक्ति होती है जिससे आपके आसपास भी डिप्रेशन जैसी चीज नहीं भटकती है। भगवान की शरण में हमेशा ही सुकून मिलता है ऐसे में आप किसी भी धर्म को मानने वाले हो आप अपने धर्म से सम्बन्धित स्थान पर जाकर कुछ पल बिताकर प्रार्थना कर अपने मन को सुकून दे सकते हैं भगवान की प्रार्थना करें या ध्यान भजन सुनें।
आध्यात्मिकता से जुड़ने से मन को बहुत सुकून मिलता है।
11. खुद को ब्रेक दें
यदि आप हर समय काम पर फोकस करते हैं तो आपके दिमाग का सुकून गायब हो जाता है इसलिए खुद को फुर्सत में रखना भी जरूरी होता है। दिमाग को शांत रखने के लिए उसका लोड कम करना बहुत जरूरी होता है इसलिए हर समय काम न करते हुए एकांत में आराम से बैठे और खुद को रिलैक्स करें। दिन में थोड़ा समय केवल अपने लिए निकालें। अपने शौक जैसे पेंटिंग, गार्डनिंग, या किताबें पढ़ने में समय बिताएं।
12. स्वस्थ खान-पान और पर्याप्त नींद लें
दिमाग को शांत रखने के लिए शरीर को भी हेल्थी रखना जरूरी होता है और अच्छे खाने से हमारा शरीर स्वस्थ रखता है। इसलिए हेल्दी डाइट लें और 7-8 घंटे की नींद सुनिश्चित करें। पर्याप्त नींद आपके मन को शांत रखने में मदद करती है।
निष्कर्ष
यहां हमारे द्वारा मन को शांत करने के कुछ कारगर तरीके बताए गए हैं जिसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि यह उपाय करने के बाद भी मन शांत नहीं हो रहा है, तो काउंसलर या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लें। मानसिक शांति आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस जानकारी को ऐसे लोगों के साथ जरूर शेयर करें जिन्हें मन शांत करने की आवश्यकता हैं।