आज इस आर्टिकल मे हम जानेंगे हिजाब बुर्का गर्ल मुस्कान कौन है? सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है ऐसे मे लोगों को भी वायरल चीजों के बारे मे जानने की इच्छा होती है इन दिनों आपने hijab girl या बुर्का गर्ल के बारे मे जरूर सोशल मीडिया पर सुना होगा यदि आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और इस प्रकार की बातों को जानने मे रुचि रखते हैं तो आपको इस समय वायरल हो रही इस लड़की के बारे मे जनना चाहिए।
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है की एक लड़की कुछ हिन्दू लड़कों के सामने खड़ी होकर 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगा रही है इस लड़की के द्वारा इस प्रकार के नारे लगाने और कई सारे हिन्दू लड़कों के एक साथ वाली घटना का किसी ने विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया बस फिर क्या था इस विडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया एवं इसके बाद लोग इस लड़की की हिम्मत और जज्बे की जमकर तारीफ़ें कर रहे हैं और देखते ही देखते ये महोतरमा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं आइये समझते इस मामले के बारे मे।
हिजाब बुर्का गर्ल का मामला क्या है?
माजरा क्या है यह समझने के लिए आपको इस बात को डीटेल मे समझना होगा आखिर क्यों यह लड़की कुछ ही समय मे सोशल मीडिया पर इतनी फेमस हो गई और उसके इस नारे लगाने वाले अंदाज को क्यों इतना प्रोत्साहन दिया जा रहा है दरअसल यह घटना कर्नाटक की है जहां हिजाब विवाद मामला अब रफ्तार पकड़ रहा है इसकी मामले की जांच अब कोर्ट के द्वारा की जाएगी। यह मामला तब गरमाया जब कर्नाटक मे एक लड़की बुर्का पहनकर कॉलेज जाती है एवं कई हिन्दू लड़के इसका विरोध करते हुये नजर आए और वो जय श्री राम के नारे लगाने लगे इसके बाद कुछ अलग ही देखने को मिला लड़की ने भी सभी के सामने ज़ोर ज़ोर से 'अल्लाह हू अकबर' का नारा लगा दिया इस घटना का विडियो कुछ ही देर मे वायरल होने लगा।
इस समय मे देश मे चुनाव का माहौल है ऐसे मे कई राजनीतिक दलों ने इसे चुनावी मुद्दा बना लिया है और अब बहुत से चुनावी दल के बड़े नेता भी इस लड़की से मिलने के लिए पहुँच रहे हैं ऐसे मे अब इंटरनेट पर मौजूद बहुत से लोग इस लड़की के बारे मे जानना चाहते हैं यदि आप भी इस लड़की के बारे मे जानना चाहते हैं तो आप यहाँ दी गई जानकारी को पढ़ सकते हैं इंटरनेट व अन्य विभिन्न स्त्रोत से हासिल की गई जानकारी के आधार पर बुर्का हिजाब गर्ल की डीटेल आपके लिए लेकर आए हैं।
हिजाब बुर्का गर्ल का नाम क्या है?
कुछ ही दिनों मे एक छोटी सी विडियो क्लिप से 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाने वाली मुस्लिम लड़की इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है आपकी जानकारी के लिए बता दें इस हिजाब बुर्का गर्ल का नाम बीबी मुस्कान खान है मुस्कान कर्नाटक स्थित उडुपी जिले के मणिपाल में महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज में पढ़ाई कर रही है और यह लड़की अपने निडर अंदाज के लिए लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुयी है और अब बहुत से लोग मुस्कान के बारे मे जानना चाहते हैं हालही मे एक खबर से पता चला है की मुस्कान से मिलने के लिए दूर दूर से कई लोग आ रहे हैं जिसमे कई बड़े चुनावी नेता और आम लोग भी शामिल है।
मुस्कान को मिल रही हैं लोगों से बधाइयाँ
मुस्कान का विडियो वायरल होने के बाद अब कई लोग मुस्कान से मिलने उनके घर पहुँच रहे हैं इसके अलावा देश भर से कई लोग इस लड़की को बधाइयाँ दे रहे हैं और बहुत से लोग अपने बच्चों को मुस्कान से मिलवाने के लिए ले जा रहे हैं मुस्कान के निडरता भरे इस अंदाज की तारीफ हो रही हैं इसलिए मुस्कान इस समय चर्चा का विषय बन चुकी हैं।
5 लाख रूपये के इनाम की घोषणा
मुस्कान ने अपनी हिम्मत से कुछ ही समय मे पुरे देश मे एक अलग ही पहचान बना ली है उनके इस जज्बे के लिए कई मुस्लिम संगठन उन्हे बधाइयाँ दे रहे हैं इसके अलावा जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष हजरत मौलाना महमूद असद मदनी ने मुस्कान को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की है इसके अलावा अब भी कई बड़े नेता भी उनसे बातें कर रहे हैं।
हिजाब बुर्का गर्ल मुस्कान का परिवार
मुस्कान के परिवार मे उनके पिता मोहम्मद हुसैन खान है उनका एक भाई भी है जो वही gym सेंटर चलता है हालाकी उनका जिम अभी बंद है उनका तीन मंज़िला घर है जहां मुस्कान रहती हैं मुस्कान के घर वाले भी उनके द्वारा किए गए इस कार्य की बहुत तारीफ कर रहे हैं। मुस्कान ने कहा की जब कुछ लड़के मेरे सामने आकार जय श्री राम के नारे लगाए तो उस समय मीने अपने अल्लाह को याद किया और 'अल्लाह हू अकबर' कहने लगी इससे मुझे ताकत मिली जिससे मैंने ऐसी परिस्थिति मे अपने आप को संभाला।
अब आप समझ ही गए होंगे हिजाब बुर्का गर्ल मुस्कान कौन है? दोस्तों आपकी मुस्कान के बारे मे क्या राय है और आपको इस मुद्दे के बारे मे क्या सोचते हैं कमेंट कर हमे जरूर बताएं।
0 comments: